अंबिकापुर छत्तीसगढ़ सरगुजा

गुरु घासीदास वार्ड को मिला पहला आंगनबाड़ी भवन, 12 लाख की लागत से होगा निर्माण!

अंबिकापुर। शहर के गुरु घासीदास वार्ड में लंबे समय से भवन विहीन संचालित हो रही आंगनबाड़ियों को अब अपना भवन मिलने जा रहा है। वार्ड पार्षद शुभम जायसवाल के प्रयासों से गुरुवार को वार्ड के पहले आंगनबाड़ी भवन का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस भवन का निर्माण 12 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा।

गौरतलब है कि गुरु घासीदास वार्ड में कुल तीन आंगनबाड़ियां संचालित हैं, जो अब तक किराए के भवनों में संचालित हो रही थीं। पहले आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से क्षेत्र के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

शिलान्यास कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, महापौर मंजूषा भगत, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष शफी अहमद, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी एवं एमआईसी सदस्य मनीष सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस अवसर पर वार्ड में 3 लाख 20 हजार रुपये की लागत से जर्जर नालियों के मरम्मत कार्य का भी भूमिपूजन किया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वार्ड में आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं और भविष्य में भी आवश्यक विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अमित सिन्हा, पूर्व पार्षद शेखर झरिया, उमा देवी राजवाड़े, श्रीकांत सिन्हा, मिथुन सिंह, कृष्ण मुरारी शर्मा, सूरज तिवारी, मुकेश गुप्ता, सुभाष गुप्ता, कबीर गोस्वामी, आशुतोष मिश्रा, सुरेश सोनी, सुरेंद्र सोनी, लाल विजय, समीर सक्षम, साहिल, महेंद्र सूर्यवंशी, वनस झा, आर्यन सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *