साहित्य, कला, संस्कृति, महिला सशक्तिकरण एवं समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए किया गया सम्मान
अंबिकापुर। भारतेन्दु हरिश्चन्द्र जयंती के अवसर पर भारतेन्दु हरिश्चन्द्र साहित्य एवं कला समिति, सरगुजा द्वारा आयोजित वार्षिकोत्सव समारोह में वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता को प्रतिष्ठित “पंडित स्वर्गीय जीवन नाथ मिश्रा स्मृति पुरस्कार–2026” से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार समिति के संस्थापक स्वर्गीय पंडित जीवन नाथ मिश्रा जी की स्मृति में प्रदान किया जाता है। सुश्री वन्दना दत्ता को यह सम्मान साहित्य, कला एवं संस्कृति, लोक संगीत, महिला सशक्तिकरण तथा समाज सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
समारोह के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा सुश्री वन्दना दत्ता को शाल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र एवं ₹11,000 की नकद राशि भेंट कर सम्मानित किया गया।
सुश्री वन्दना दत्ता नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र, सरगुजा की संरक्षिका भी हैं। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त होने पर नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र, सरगुजा परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इसी क्रम में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के वरिष्ठ सदस्य श्री अजय तिवारी, उपनिरीक्षक श्री अभय तिवारी एवं संयोजक मंगल पाण्डेय ने उनके निवास पर पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट किया तथा इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए उन्हें आत्मीय बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समाजसेवा के क्षेत्र में बनीं प्रेरणास्रोत
इस अवसर पर कहा गया कि सुश्री वन्दना दत्ता की यह उपलब्धि साहित्य, कला, संस्कृति और समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। महिला सशक्तिकरण और समाजहित के क्षेत्र में उनके निरंतर प्रयासों की भी सराहना की गई।

गौरतलब है कि सरगुजा के प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों के नाम पर प्रदान किए जाने वाले पुरस्कार से सुश्री वन्दना दत्ता को दूसरी बार सम्मानित किया गया है।
सम्मान प्राप्त होने पर सुश्री वन्दना दत्ता ने कहा कि “अपने जन्मभूमि से, अपने जिले की विभूतियों की स्मृति में दिए जाने वाले पुरस्कार से पुरस्कृत होने पर मैं अभिभूत हूं।”
नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र, सरगुजा परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह समाजहित, महिला सशक्तिकरण, साहित्य, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में निरंतर योगदान देती रहें और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।
नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र, सरगुजा परिवार की ओर से सुश्री वन्दना दत्ता को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।



