अंबिकापुर

सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

अंबिकापुर। सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा स्थानीय राजीव गांधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने “सांसें हो रही कम, आओ पेड़ लगाएं हम” का संकल्प लेते हुए एक-एक पौधा लगाया तथा उसके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। वृक्ष हमें प्राणवायु (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं, कार्बन डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसों को अवशोषित कर पर्यावरण को शुद्ध बनाते हैं तथा धूल, धुएं एवं प्रदूषण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। भोजन, औषधि, जल संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन के लिए वृक्षों का होना अत्यंत आवश्यक है। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो मानव जीवन की कल्पना भी संभव नहीं है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

इस जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान को सफल बनाने में महाविद्यालय के प्राचार्य महोदय, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों, स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं तथा सरगुजा सर्व ब्राह्मण समाज के सक्रिय सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से आलोक दुबे, द्वितेंद्र मिश्रा, विकास पांडेय, राहुल पांडेय, विनोद तिवारी, ऋषि पांडेय, मनोज तिवारी, दीपक पांडेय, चंद्रसेन तिवारी, सतीश मिश्र , सौरभ तिवारी, लक्ष्य तिवारी सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन, युवा एवं अन्य सक्रिय सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *