पत्थलगांव। जशपुर जिले के पत्थलगांव वन परिक्षेत्र के अंतर्गत मदनपुर और इंजको समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों में 14 हाथियों का दल लगातार विचरण कर रहा है। हाथियों की मौजूदगी से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
वन विभाग की टीम हाथियों की गतिविधियों पर लगातार नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
वन विभाग ने ग्रामीणों से हाथियों के पास जाकर फोटो या वीडियो नहीं बनाने, उन्हें भगाने या किसी भी तरह से परेशान नहीं करने की अपील की है। साथ ही शाम के बाद अकेले बाहर निकलने और जंगल की ओर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
ग्रामीणों से अपील की गई है कि हाथियों का दल दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।


