उदयपुर

ब्रेकिंग सरगुजा: झटका तार की चपेट में आने से हाथी के शावक की मौत

उदयपुर। सरगुजा जिले के उदयपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी जंगल में फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तार की चपेट में आने से एक हाथी के शावक की मौत हो गई। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, अलकापुरी कक्ष क्रमांक पी-2027 के समीप जंगल क्षेत्र में पिछले कई महीनों से हाथियों का दल विचरण कर रहा है। फसलों को हाथियों से बचाने के लिए खेतों के चारों ओर एक किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में झटका तार लगाया गया था।

इसी दौरान हाथी का शावक झटका तार की चपेट में आ गया। तार उसके सूंड और पैर में फंस गया, जिसके कारण उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। वन विभाग द्वारा झटका तार लगाए जाने की स्थिति और उसके प्रभाव की जांच की जा रही है।

स्थान: अलकापुरी जंगल, उदयपुर वन परिक्षेत्र, सरगुजा
घटना: हाथी के शावक की मौत
कारण: झटका तार की चपेट में आना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *