अंबिकापुर

आशा निकुंज में परवाज के अंतर्गत सेवा किटी समूह का आयोजन

अंबिकापुर। परवाज के अंतर्गत सेवा किटी समूह का आयोजन आशा निकुंज में प्राचार्या सिस्टर श्वेता जी के आतिथ्य में किया गया। कार्यक्रम में संस्थापिका वन्दना दत्ता, नीलिमा मिश्रा, ज्योति द्विवेदी, स्मिता तिवारी एवं श्रद्धा खेरपाण्डे की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर वन्दना दत्ता एवं नीलिमा मिश्रा ने अपने संबोधन में बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि परिवार एवं आसपास के क्षेत्र में नशे की गिरफ्त में आए लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करना आवश्यक है। नशामुक्त समाज के निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने बच्चों को प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि “दूसरों को हराने के लिए नहीं, बल्कि खुद को जीतने के लिए दौड़ें।” बच्चों को अपने लक्ष्य के प्रति सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सेवा किटी समूह द्वारा आगामी 11 अक्टूबर से अभिरुचि केंद्र प्रारंभ किए जाने की जानकारी दी गई। केंद्र में बालिकाओं को मानसिक स्वास्थ्य, करियर गाइडेंस, रंगोली, पेंटिंग, संगीत एवं नृत्य सहित विभिन्न गतिविधियों का नियमित प्रशिक्षण विषय-विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा एवं रुचि को निखारने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक बालिकाओं को अभिरुचि केंद्र से जुड़ने के लिए आमंत्रित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *