अंबिकापुर। नवरात्रि के पावन पर्व को भक्ति, मर्यादा और परिवार के साथ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, शहर का सबसे प्रतिष्ठित गरबा महोत्सव “दिल से डांडिया सीजन-7” इस वर्ष और भी भव्य रूप में लौट रहा है।
इसी कड़ी में आयोजकों द्वारा एक विशेष Celebrity Reveal Meetup का आयोजन किया गया है।
दिनांक: 18 अक्टूबर 2026, रविवार
समय: शाम 6:00 बजे
स्थान: होटल द ग्रैंड बसंत, अंबिकापुर
आयोजकों ने बताया कि इस वर्ष दिल से डांडिया के मंच की शोभा बढ़ाने आ रही हैं टेलीविजन जगत की सबसे पवित्र और प्रिय राधा, प्रसिद्ध अभिनेत्री मल्लिका सिंह। स्टार भारत के सुपरहिट शो “राधाकृष्ण” में राधा का किरदार निभाकर घर-घर में पूजी जाने वाली मल्लिका का अंबिकापुर आना, इस गरबा को केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि एक धार्मिक आयोजन बनाता है।
धर्म और मर्यादा ही पहचान
दिल से डांडिया के आयोजकों ने बताया कि उनका उद्देश्य डांडिया को क्लब कल्चर से निकालकर वापस मंदिर के आंगन जैसा बनाना है।
“हमारा हर दिन माँ दुर्गा की आरती से शुरू होगा। यहाँ फिल्मी गानों और अश्लीलता के लिए कोई जगह नहीं है। हम चाहते हैं कि एक पिता अपनी बेटी के साथ, एक भाई अपनी बहन के साथ निसंकोच गरबा कर सके। यह एक Decent और Secure Family Event है, जहाँ महिलाओं की सुरक्षा और हिंदू धर्म की मर्यादा सबसे पहले है,” आयोजकों ने कहा।
इस अवसर पर टाइटल स्पॉन्सर आस्था हॉस्पिटल के प्रतिनिधि ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे सिर्फ स्पॉन्सर नहीं, दिल से जुड़े हैं। पूरे आयोजन के दौरान आस्था हॉस्पिटल की ओर से फ्री मेडिकल काउंटर, महिला नर्सिंग स्टाफ और एम्बुलेंस की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।
इस Meetup में शहर के सभी Sponsors, Bloggers, Content Creators और Core Team Members की उपस्थिति अनिवार्य है।

