अंबिकापुर

गांधी जयंती पर नशामुक्ति अभियान से जुड़े संगठनों ने किया महात्मा गांधी जी को नमन

अम्बिकापुर। सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा से जुड़े स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी चौक, अम्बिकापुर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित समाजसेवियों एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों ने महात्मा गांधी के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके आदर्शों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, सेवा और सामाजिक सद्भाव के संदेश को वर्तमान समय में भी प्रासंगिक बताया।

इस अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र की मुख्य संचालिका राजयोगिनी बीके विद्या दीदी, वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय, संयोजक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं सह-निर्देशक चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी, अनिल कुमार मिश्रा, समन्वयक नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं मुख्य कार्यकारी छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान अम्बिकापुर, विजय शंकर तिवारी, मुख्य ट्रस्टी राजेन्द्र नाथ तिवारी फाउंडेशन, उमाशंकर पाण्डेय, मुख्य कार्यकारी सेवा भास्कर, विजय किशोर उपाध्याय, अध्यक्ष ओम् फाउंडेशन तथा समाजसेविका सुनिधि शुक्ला, अध्यक्ष शियती सोशल वेलफेयर सोसायटी ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी अजय तिवारी, कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़, वरिष्ठ समाजसेवी अमृत लाल प्रधान, निदेशक छत्तीसगढ़ प्रचार एवं विकास संस्थान, समाजसेवी संतोष तिवारी, युवा समाजसेवी अंचल ओझा, मुख्य कार्यकारी सरगुजा साइंस ग्रुप एवं एजुकेशन सोसायटी, युवा समाजसेवी संतोष कुमार विश्वकर्मा अध्यक्ष सुनहरा सवेरा शिक्षा सेवा संस्थान अम्बिकापुर,एवं राजकुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से नशामुक्त समाज के निर्माण, सामाजिक जागरूकता एवं युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के लिए सामूहिक प्रयासों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा से जुड़े सभी साथियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *