रामनगर। ग्राम पंचायत रामनगर के अंतर्गत बेवरापारा में सरगुजा सांसद माननीय चिंतामणि महाराज का प्रथम आगमन हुआ। सांसद के आगमन पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद ने हाथियों द्वारा पहुंचाई गई क्षति का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और प्रभावित क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सांसद चिंतामणि महाराज ने ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने हाथियों के लगातार क्षेत्र में आने से उत्पन्न परेशानियों, फसलों एवं संपत्ति को हो रहे नुकसान तथा सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं से सांसद को अवगत कराया। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और क्षेत्र की स्थिति की जानकारी ली।
ग्रामीणों ने कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में सांसद का गांव में पहुंचकर स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करना और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनना सराहनीय पहल है। इससे ग्रामीणों में अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर उम्मीद जगी है।
सांसद चिंतामणि महाराज के प्रथम बार ग्राम में आगमन को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखने को मिला। ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों ने सांसद द्वारा समय निकालकर गांव पहुंचने और हाथी प्रभावित परिवारों की समस्याओं को करीब से समझने के लिए उनका हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।
ग्राम पंचायत रामनगर की ओर से माननीय सांसद चिंतामणि महाराज जी का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार।







