अंबिकापुर

एचपीवी विशेष टीकाकरण सप्ताह 2.0 के तहत कार्मेल स्कूल में 41 छात्राओं का टीकाकरण!


सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए छात्राओं को लगाया गया एचपीवी टीका, स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से की अपील

अंबिकापुर, 06 अगस्त। जिले में 03 से 08 अगस्त 2026 तक संचालित एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) विशेष टीकाकरण सप्ताह 2.0 के अंतर्गत गुरुवार को कार्मेल स्कूल, अंबिकापुर में विशेष टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान 41 छात्राओं को एचपीवी संक्रमण एवं इससे होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से बचाव के लिए टीका लगाया गया।

टीकाकरण के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्राओं एवं विद्यालय प्रबंधन को एचपीवी संक्रमण, टीके की उपयोगिता, सुरक्षा तथा इसके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। साथ ही निर्धारित आयु वर्ग की पात्र बालिकाओं को समय पर टीकाकरण कराने के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

टीकाकरण सत्र को सफल बनाने में सीपीएम डॉ. सीमा तिग्गा, डॉ. चंदन केसरी, डॉ. नीलिमा आनंद, शहरी सुपरवाइजर धनेश प्रताप, फार्मासिस्ट आदर्श, एएनएम आर. घोषाल, किरण लकड़ा एवं मधु सिंह, आरएचओ अजीत कुमार मिंज एवं मुकेश कुशवाहा तथा ऑपरेटर अनुप की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सीएमएचओ की अपील
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि निर्धारित आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं का एचपीवी टीकाकरण समय पर अवश्य कराएं। उन्होंने बताया कि यह टीका भविष्य में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित टीकाकरण सत्रों में अपनी बालिकाओं को लाकर अभियान को सफल बनाने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *