डीआई जी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय सरगुजा राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रितेश चौधरी के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस एवं सरगुजा जिले के स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के द्वारा सिद्धार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अम्बिकापुर में छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति, साइबर अपराध एवं साइबर अपराधों से सुरक्षा, यातायात के प्रावधानों एवं व्यक्तित्व विकास के विषय में जागरूक करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के शुरूआत में सिद्धार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सी पी सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में अतिथि वक्ताओं एवं नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के सदस्यों का स्वागत किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय विशेष शाखा सरगुजा अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि आज मैं जिस विषय पर अपनी बात रखने आया हूं।वह केवल एक व्यक्ति की समस्या नहीं है। अपितु परिवार,समाज और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य से जुड़ा हुआ, विषय नशे की लत है।नशा कभी किसी व्यक्ति का भविष्य नहीं बनाता।नशे की लत के कारण व्यक्ति दिशाहीन हो जाता है और लक्ष्य की प्राप्ति नहीं कर पाता।साथ ही व्यक्ति नियंत्रित नहीं रहता एवं अपराधिक प्रवृत्तियों में लिप्त हो जाता है। अतः इस सामाजिक बुराई को दूर करने हेतु स्वयं जागरूक होकर दूसरों को भी जागरूक करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।इसी उद्देश्य के साथ नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा लोगों में नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूकता फैलाने तथा नशे की समस्या से प्रभावित लोगों को उचित परामर्श एवं सहयोग देने के लिए प्रयासरत है।साथ ही छात्रा-छात्राओं को अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सफलता के तीन मंत्र चरित्र निर्माण, एकाग्रता एवं आत्मविश्वास विकसित करने हेतु प्रेरित किया। नवा बिहान नशामुक्ति परामर्श केंद्र की काउन्सलर समाजसेविका हिना खान ने अपने उद्बोधन में कहा कि नशा मुक्त समाज बनाने में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।समाज में नशे के कारण महिलाएं सबसे ज्यादा प्रभावित होती हैं। अतः इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के लिए महिलाओं/बालिकाओं को आगे आना होगा।उपनिरीक्षक अभय तिवारी ने अपने उद्बोधन में डायल 112, यातायात के प्रावधानों, साइबर अपराध एवं साइबर अपराधों से सुरक्षा विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए विस्तृत व्याख्यान दिया। साथ ही साइबर ठगी से सुरक्षा के लिए सतर्क रहने के लिए भी प्रेरित किया। कर्मयोग राज्य समन्वयक आर्ट ऑफ लिविंग छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ समाज सेवी अजय तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि मानव जीवन ईश्वर की सर्वश्रेष्ठ कृति है सभी आयामों में मानवीय गुणों के साथ बेहतर करना ही इसकी सार्थकता है।नशा स्वयं, परिवार, समाज एवं देश को क्षति पहुंचाता है। हमें ऐसे संग दोष से बचना होगा। साथ ही नशा स्वयं नहीं करने एवं दूसरों को भी नहीं करने देने हेतु समाज को जागरूक करने के लिए शपथ दिलवाया गया। नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र सरगुजा के संयोजक वरिष्ठ समाजसेवी मंगल ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया। सिद्धार्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य सी पी सिंह ने अतिथियों एवं नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अरिशा परवीन, उषा सोनी, मोहम्मद असलम,प्रवीण बाखला, भुनेश्वरी राजवाड़े एवं सानिया परवीन का सराहनीय योगदान रहा।





