मैनपाट। मैनपाट के मुख्य मार्ग की ढलान पर टमाटर से लोड एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप में टमाटर लोड थे। बताया जा रहा है कि वाहन का ब्रेक खराब हो गया था, जिसके चलते चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ढलान पर हादसा हो गया।

घटना के बाद चालक के 112 आपातकालीन सेवा वाहन से वहां से जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोग जुट गए। तस्वीरों में पिकअप वाहन सड़क किनारे ढलान पर क्षतिग्रस्त अवस्था में दिखाई दे रहा है और एक व्यक्ति जमीन पर लेटा नजर आ रहा है।
फिलहाल हादसे में हुए नुकसान और चालक की स्थिति को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
