सेवा किटी समूह के सदस्यों ने परवाज़ कार्यक्रम के अन्तर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरगावां के कक्षा ग्यारहवीं एवं बारहवीं के छात्राओं से समसामयिक संवेदनशील मुद्दों पर किया संवाद

0
WhatsApp Image 2026-08-05 at 4.17.57 PM (1)


सेवा किटी समूह की संस्थापिका सुश्री वन्दना दत्ता दीदी एवं दीपमाला सिंह ने परवाज़ कार्यक्रम के तहत् छात्राओं से उनसे जुड़े समसामयिक विषयों पर खुल कर चर्चा करते हुए व्यक्तिगत समस्याओं का समाधान साझा किया। बालिकाओं की तस्करी,नशे की लत की ओर बालिकाओं का बढ़ता हुआ रूझान, अवसाद एवं तनाव, मानसिक स्वास्थ्य, अमर्यादित एवं संस्कार हीन जीवन शैली जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। वरिष्ठ समाजसेविका सुश्री वन्दना दत्ता ने कहा कि परिवार और विद्यालय में मर्यादा में रहें। नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं एवं बालिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होनी चाहिए। बालिकाओं की तस्करी एवं नशे की लत जैसी सामाजिक बुराई से निपटने के लिए समुदाय को जागरूक करने हेतु महिलाओं को आगे आने के लिए आह्वान किया। बेटियां परिवार के लिए सीढ़ी नहीं सम्बल बने।सेवा किटी समूह की सदस्य दीपमाला सिंह ने कहा कि सेवा किटी समूह की तरफ से जरूरतमंद बालिकाओं को शिक्षा एवं अन्य जरूरतों में आर्थिक सहयोग की जायेगी।साथ ही शासन से जो सुविधा बालिकाओं की शिक्षा के लिए दी जा रही है उसकी विस्तृत जानकारी भी दिया ।बालिकाओं को नि: शुल्क सेनेटरी पैड भी कार्यक्रम के दौरान वितरित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह, अध्यापिका सुजाता सिंह,रेखा सिंह एवं पूर्णिमा सिंह का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *